CG Weather Update : मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुवाई पर असर

CG Weather Update CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिली है, लेकिन मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात और वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

इन क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, करपावंड और सामरी में 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बास्तानार में 4 सेंटीमीटर और बकावंड, अंबिकापुर तथा भनपुरी में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा नगरी, छुईखदान, मर्दापाल, लोहांडीगुड़ा, कुकरेल, दुर्ग, लाभांडीह, रायपुर शहर, पलारी और कोंडागांव में 2 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। अन्य कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम में बदलाव की वजह

Krishna Ashtakshar Mantra : तनाव और कष्ट दूर करता है श्रीकृष्ण का मूल मंत्र, रोज 108 बार जाप से मिलेगा मानसिक सुकून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार तक एक मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी विदर्भ से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश होते हुए तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

‘चुप हो जाइए’… न्यूयॉर्क में कूटनीतिक मर्यादा टूटी, मीटिंग के दौरान भिड़े इजरायली राजदूत और यूएन अधिकारी

अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चल सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Spread the love
Advertisement