Delhi Murder Case: कथित गैंगरेप के बाद 16 साल की लड़की की हत्या, टेंपो से खुला राज

Delhi Murder Case: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से दो चाकू, वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और एक टेंपो बरामद किया गया है।

50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में वारदात के आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी। अंधेरा होने के कारण टेंपो का नंबर साफ नजर नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर उसके रूट का पता लगाया।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में मिला। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों तक पहुंची।

Advertisement

Google Pixel 11 की कीमत में भारी गिरावट: Amazon पर 256GB मॉडल पर मिल रही बड़ी छूट

किशोरी के कथित प्रेमी से भी पूछताछ

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक किशोरी का कथित प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी और इसके बाद किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को आशंका थी कि किशोरी घटना की जानकारी पुलिस को दे सकती है। इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

13 सितंबर को मिला था क्षत-विक्षत शव

पुलिस को 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में कुशक रोड स्थित लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के नजदीक खुले मैदान में एक शव मिला था। शव की हालत क्षत-विक्षत थी और जानवरों द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया गया था। इसके कारण शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में पहचान की प्रक्रिया के दौरान पता चला कि मृतका 16 वर्षीय किशोरी थी।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Advertisement