Jaipur Road Accident : तेज रफ्तार SUV ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक ही झटके में 4 लोगों की मौत

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। फागी क्षेत्र में तेज रफ्तार और बेकाबू SUV ने सड़क किनारे मूंग की फसल सुखा रहे पति-पत्नी और उनकी दो बहुओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद चारों लोग करीब 20 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फागी में हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक, Jaipur Road Accident की यह घटना सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से करीब तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। फागी के धामुनियों का मोहल्ला निवासी सत्यनारायण कुम्हार अपने खेत से काटी गई मूंग की फसल सड़क किनारे सुखा रहे थे।

सत्यनारायण के साथ उनकी पत्नी मनमौ्ज और दो बहुएं अमृता और शिमला भी काम में मदद कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंची और चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे में चार लोगों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग घटनास्थल से करीब 20 फीट दूर जा गिरे। पुलिस के अनुसार, सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यनारायण (60), उनकी पत्नी मनमौ्ज (55), अमृता (30) और शिमला (25) के रूप में हुई है।

अमृता के परिवार में 15 वर्षीय बेटी प्रियंका और 13 वर्षीय बेटा हिमांशु हैं। बताया गया कि परिवार पहले भी एक सड़क हादसे में अपने पांच वर्षीय बेटे को खो चुका है।

Indore Hospitals Water Contamination : MY समेत 6 अस्पतालों का पानी दूषित, E-Coli और कॉलिफॉर्म मिलने से उठे गंभीर सवाल

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण फागी उप-जिला अस्पताल के बाहर पहुंच गए। चार लोगों की मौत से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया और धरना शुरू कर दिया।

जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

DSP और ASP ने संभाला मोर्चा

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनिल डोरिया और SHO पुष्पेंद्र बंसीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात करीब 10 बजे ASP शिवलाल बैरवा और SDO बलबीर सिंह भी वहां पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Jaipur Road Accident की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love
Advertisement