Nepal Two Helicopter Collision Video: फेरीचे हेलिपैड पर मची अफरा-तफरी, टक्कर के बाद मलबे में तब्दील हुए हेलिकॉप्टर

Nepal Two Helicopter Collision Video: नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। फेरीचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का भारतीय मूल का एक नागरिक घायल हो गया। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दोनों हेलिकॉप्टर

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हादसे में फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर शामिल थे। दोनों हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह फेरीचे हेलिपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए और दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकराए थे। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

भारतीय पर्यटक की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक घायल

इस हादसे में भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड निवासी शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए।

घायल शैलेश को प्रभु हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू करके काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक पर्यटक के शव को लुकला के अस्पताल ले जाया गया। हादसे में शामिल हेलिकॉप्टरों के पायलटों को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग दावे किए गए हैं।

Shubman Gill Statement: न्यूजीलैंड सीरीज के शेड्यूल से खुश नहीं शुभमन गिल, BCCI को लेकर दिया बड़ा बयान

एक ही हेलिपैड पर उतरने की कोशिश बनी हादसे की वजह?

नेपाली अधिकारियों के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं से फेरीचे हेलिपैड की तरफ आ रहे थे। इनमें से एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरक्षेप की तरफ से लौट रहा था।

दोनों हेलिकॉप्टर एक ही समय पर एक ही जगह लैंड करने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में हेलिपैड पर बर्फ जमी होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, अभी तक हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

दोनों हेलिकॉप्टरों की टक्कर का वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रोटर ब्लेड आपस में टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Advertisement