दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर से मारपीट, पायलट सस्पेंड; यात्री का आरोप- मामला दबाने की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने यात्री से मारपीट कर दी, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल यात्री अंकित दीवान ने अपने चोटिल चेहरे और पायलट के कपड़ों की तस्वीरें साझा करते हुए घटना की जानकारी दी।

CG NEWS : तिरुपति जा रही बस पेड़ से टकराई, यात्रियों में मची चीख-पुकार

घटना के सामने आने के बाद सिविल एविएशन मंत्रालय ने तत्काल जांच के आदेश दिए। एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को सस्पेंड कर दिया। एयरलाइन ने बताया कि पायलट उस समय ड्यूटी पर नहीं था और वह दूसरी फ्लाइट का यात्री था। एयरलाइन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

यात्री अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें मामले को दबाने का दबाव बनाया गया और जबरदस्ती एक लेटर पर साइन करवा लिया गया। अंकित ने बताया कि उनकी 7 साल की बेटी ने पिता को पिटते और खून से सने चेहरे वाला देखा, जिससे वह सदमे में है।

Spread the love
Advertisement