CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी फसल क्षति की राहत! CM साय ने सभी कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

CM Vishnu Deo Sai CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को निर्धारित प्रावधानों के तहत शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा है।

CM विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान से अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

BJP New Team : भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, यूपी और उत्तराखंड में मिली अहम नियुक्ति

RBC 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण के बाद प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके तहत फसल नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत देने की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वे रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

अब जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके आधार पर पात्र किसानों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित किसानों को प्रशासनिक सर्वेक्षण और राहत वितरण की कार्रवाई का इंतजार है।

Spread the love
Advertisement