जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, जांच की मांग

रायगढ़। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान संजय बघेल, निवासी ग्राम नवापारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए पुलिस व जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, संजय बघेल को कुछ दिन पहले शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा एयरक्राफ्ट

Advertisement

मृतक के पिता प्यारेलाल ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले पुलिस ने उनके बेटे और उसके एक साथी को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने दावा किया कि एक आरोपी को 40 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि संजय को जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जेल के अंदर संजय के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई।

इस मामले में गांव के सरपंच नंदकुमार भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि मौत जेल के अंदर हुई है तो वहां लगे CCTV कैमरों की जांच की जानी चाहिए और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

कराची में पाकिस्तान नौसेना को बड़ी ताकत: चीन निर्मित पहली हंगोर-क्लास पनडुब्बी पहुंची

घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए हंगामा किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है, लेकिन मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love
Advertisement