“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”, अयोध्या से CM योगी का बड़ा बयान

नई दिल्ली/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के CM Yogi शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने 245 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के विकास और राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

चढ़ावा चोरी मामले पर सख्त रुख

हाल ही में चर्चा में आए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे प्रकरण की SIT (विशेष जांच दल) द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होते ही “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Chhattisgarh Political News : मुख्यमंत्री निवास में देर रात 2 बजे तक चली मैराथन बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर मंत्री Ramvichar Netam बोले- “सब सेफ है, छत्तीसगढ़ सेफ है”

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अयोध्या को वैश्विक पहचान मिलते नहीं देखना चाहते।

उन्होंने अतीत का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं और आज वही लोग सरकार को उपदेश दे रहे हैं।

अयोध्या विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हो।

Spread the love
Advertisement