शाम ढलते ही क्यों बदल जाता है नियम?
दिनभर की भागदौड़ के बाद जैसे ही सूरज ढलता है, कई घरों में झाड़ू एकदम कोने में रख दी जाती है। वजह? परंपरा। बुजुर्ग साफ कहते हैं—शाम के बाद झाड़ू चलाओगे, तो घर की बरकत भी बाहर चली जाएगी। यह विश्वास खास तौर पर ग्रामीण और पारंपरिक परिवारों में ज्यादा मजबूत है। एक बुजुर्ग महिला ने बताया, “हमने बचपन से यही देखा—सूरज डूबते ही झाड़ू बंद। आदत बन गई है।”
कूड़ा बाहर फेंकने पर भी रोक
सिर्फ झाड़ू ही नहीं, बल्कि सूर्यास्त के बाद कूड़ा बाहर फेंकने को भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।
- शाम के बाद झाड़ू लगाने से बचें
- कूड़ा बाहर न फेंकें
- झाड़ू को खड़ा न रखें, छुपाकर रखें
- सुबह के समय साफ-सफाई को शुभ माना गया है
हालांकि, आधुनिक जीवन में इन नियमों का पालन हर कोई नहीं कर पाता। शहरों में कामकाजी लोग अक्सर समय के हिसाब से सफाई करते हैं, न कि परंपरा के अनुसार।