Major Action By The Municipal Corporation : जूटमिल को कुर्की का नोटिस, पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थान सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ रायगढ़ नगर निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले टैक्स वसूली के लिए अपना रुख कड़ा कर लिया है। निगम की टीम ने शहर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे व्यवसायियों और बकायादारों में हड़कंप मच गया है।

जूटमिल पर 26 लाख का बकाया, चस्पा हुआ कुर्की नोटिस

निगम की इस कार्रवाई में सबसे बड़ा मामला रायगढ़ जूटमिल का है। लंबे समय से संपत्ति कर (Property Tax) जमा नहीं करने के कारण जूटमिल पर 26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स भुगतान न होने पर निगम ने अब कुर्की की तैयारी कर ली है और मिल परिसर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।

Iran Israel War Oil Prices : ईरान-इजराइल संघर्ष वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार, क्या भारत में ₹120 के पार जाएगा पेट्रोल

Advertisement

पेट्रोल पंप और दुकानों पर चला निगम का डंडा

टैक्स वसूली अभियान के तहत केवल नोटिस ही नहीं दिए जा रहे, बल्कि मौके पर संस्थानों को सील भी किया जा रहा है। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए:

  • एक पेट्रोल पंप को सील किया।

  • इसके साथ ही 4 अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर ताला जड़ा।

  • कुल 5 संस्थानों को टैक्स न भरने के कारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Spread the love
Advertisement