नई दिल्ली : Indian Air Force’ में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायुसेना ने ग्रुप ‘C’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2026 से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 मई 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जून 2026 (नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन तक)
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 47 पदों को भरा जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
-
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
-
हिंदी टाइपिस्ट (Hindi Typist)
-
सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (CMTD)
योग्यता और चयन प्रक्रिया
-
LDC और हिंदी टाइपिस्ट: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
-
ड्राइवर: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और उसके पास हल्का व भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। साथ ही ड्राइविंग में अनुभव भी मांगा गया है।
-
चयन: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पद के अनुसार स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
यह भर्ती ऑफलाइन (Offline) माध्यम से है, इसलिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:
-
आवेदन पत्र डाउनलोड करें: अधिसूचना (Advertisement No. 01/2026) के साथ दिए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप को रोजगार समाचार पत्र या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
-
फॉर्म भरें: फॉर्म को अंग्रेजी या हिंदी में साफ-साफ भरें।
-
दस्तावेज संलग्न करें: शैक्षिक प्रमाणपत्र, जन्म तिथि प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए) की स्व-प्रमाणित (self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
-
लिफाफे पर विवरण: आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से ‘APPLICATION FOR THE POST OF ______’ और अपनी कैटेगरी जरूर लिखें।
-
पते पर भेजें: भरे हुए फॉर्म को संबंधित एयर फोर्स स्टेशन/यूनिट के पते पर डाक (Post) के माध्यम से भेजें।