Suvendu Adhikari PA Murdered : सुवेंदु अधिकारी को बड़ा झटका , करीबी सहयोगी की हत्या से पश्चिम बंगाल में सियासी उबाल

Suvendu Adhikari PA Murdered Suvendu Adhikari PA Murdered
Suvendu Adhikari PA Murdered

Operation Sindoor 1 Year Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर अपडेट , कैसे भारतीय सेना ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया, देखें नया वीडियो

कुछ सेकंड में गोलियों से छलनी हुई कार

रात गहरी थी। सड़क लगभग खाली। तभी पीछे से आई एक गाड़ी तेजी से आगे निकली और चंद्रनाथ रथ की कार के सामने कट मारकर रुक गई। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ रथ को सीने, सिर और पेट में गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार के शीशे टूट गए। सड़क पर चीखें गूंज उठीं। आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर गंभीर

हमले में रथ के निजी सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में हमले को सुनियोजित माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस हत्या ने भूचाल ला दिया है। बंगाल में पहले से जारी तनाव अब और बढ़ सकता है।

Advertisement

Spread the love
Advertisement