Strait of Hormuz में युद्ध जैसे हालात : Donald Trump की चेतावनी- “डील नहीं की तो और तबाही होगी”

Strait of Hormuz में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के कई अहम शहरों और तटीय इलाकों पर बड़ा सैन्य हमला किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में Qeshm, Bandar Abbas और Minab समेत कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से किए गए हमलों का जवाब है। ट्रंप ने इसे “लव टैप” बताते हुए चेतावनी दी कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो अमेरिका और भी बड़े हमले करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर अब भी लागू है।

IPL Ticket Scam : आधिकारिक टिकट बिक्री से पहले ही ठग सक्रिय , फर्जी क्यूआर कोड (QR Code) से हो रही लूट

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ईरान ने पहले होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के कई सैन्य और तटीय ठिकानों पर एक साथ एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने राजधानी Tehran में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है।

ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में Bandar Khamir और Sirik के तटीय इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों पर हमला करने का दावा किया है। ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता के अनुसार अमेरिकी जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका ने पहले ईरानी टैंकरों को निशाना बनाया और फिर नागरिक इलाकों पर हवाई हमले किए। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह इस कार्रवाई का कड़ा जवाब देगा।

Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ‘नया रोस्टर’ लागू’ गर्मी की छुट्टियों से पहले बदली सुनवाई की व्यवस्था, जानें अब कौन सी बेंच करेगी सुनवाई

मध्य-पूर्व में बढ़ते इस सैन्य तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट जैसे रणनीतिक समुद्री मार्ग में संघर्ष तेज होने से अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार और वैश्विक सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Spread the love
Advertisement