CG BREAKING : सुशासन तिहार शिविर में बवाल’ सरपंच पर चाकू से हमला, मंच पर मचा हड़कंप

CG BREAKING : डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर उस समय अफरा-तफरी और तनाव का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकूबाजी की घटना सामने आई। मंचीय कार्यक्रम के बीच हुए इस हमले से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अचानक सरपंच मानिकलाल वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के हाथ में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।

NH-30 Road Accident : शिक्षा जगत में शोक , बस हादसे ने छीनी एक शिक्षिका की जिंदगी, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सरपंच को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद या व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Spread the love
Advertisement