CG NEWS : चेकिंग में बड़ा खुलासा’ कार के गुप्त चेंबर से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, तीन युवक हिरासत में

CG NEWS : महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर एक गुजरात नंबर की कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में बने गुप्त चेंबर का खुलासा हुआ, जिसमें पिट्ठू बैग में भरकर सोने के जेवर छिपाए गए थे। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है।

NH-30 Road Accident : शिक्षा जगत में शोक , बस हादसे ने छीनी एक शिक्षिका की जिंदगी, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने कार में सवार गुजरात निवासी तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध लेन-देन या तस्करी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सोने के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और संबंधित विभागों को भी सूचना दे दी गई है। यदि वैध कागजात नहीं मिले, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Advertisement