BREAKING NEWS : मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव’ ट्रम्प-नेतन्याहू को लेकर विवादित प्रस्ताव, ईरान में बिल की चर्चा से मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : तेहरान/वॉशिंगटन/यरुशलम। मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। ईरान की संसद में कथित तौर पर एक ऐसे विवादित प्रस्ताव को लाने की तैयारी की खबर सामने आई है, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की हत्या करने वालों को भारी इनाम देने की बात कही जा रही है। इस खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित बिल में कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम देने की बात शामिल हो सकती है। हालांकि, इस बिल को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

CG NEWS : चेकिंग में बड़ा खुलासा’ कार के गुप्त चेंबर से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, तीन युवक हिरासत में

Advertisement

वैश्विक राजनीति में हलचल

इस घटनाक्रम ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह का कोई प्रस्ताव आधिकारिक रूप से आता है, तो यह कूटनीतिक संबंधों पर गंभीर असर डाल सकता है।

ट्रम्प ने टाला हमला

इसी बीच खबर है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल अमेरिका और इजराइल की ओर से इस प्रस्तावित बिल पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Spread the love
Advertisement