CG NEWS : भरोसे का बड़ा घोटाला’ ज्वैलर्स के कर्मचारी ने 2 करोड़ का सोना किया पार, CCTV में कैद हुई करतूत

CG NEWS : रायपुर। राजधानी के व्यस्त सराफा बाजार में विश्वास को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने ही करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के जेवरात पार कर दिए। घटना सामने आने के बाद व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

16 साल की नौकरी, लेकिन निकला गुनहगार

जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी पिछले करीब 16 वर्षों से मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में काम कर रहा था। लंबे समय से काम करने के कारण मालिक को उस पर पूरा भरोसा था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने धीरे-धीरे बड़ी मात्रा में सोने के जेवरात गायब कर दिए।

Court Campus Fight : सरेआम खूनी संघर्ष का वीडियो , कोर्ट कैंपस में चले लात-घूंसे और रॉड, सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल

Advertisement

लॉकर में रखने के बजाय खुद के पास रखता था सोना

बताया जा रहा है कि आरोपी को दुकान के लॉकर में जेवर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन वह सोने को लॉकर में जमा करने के बजाय अपने पास ही छिपाकर रखता रहा। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

CCTV फुटेज से खुला राज

जब दुकान में सोने की कमी महसूस हुई, तो मालिक को संदेह हुआ। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। फुटेज में वह जेवर अलग करते और उन्हें लॉकर में रखने के बजाय कहीं और ले जाते दिखा।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए कारोबारी ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरार होने की आशंका, तलाश जारी

घटना सामने आने के बाद से आरोपी कर्मचारी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

व्यापारियों में चिंता का माहौल

इस घटना के बाद सराफा व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल है। लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और नियमित ऑडिट कराने की बात कर रहे हैं।

Spread the love
Advertisement