संत Premanand Maharaj’ की भावुक अपील, बोले- “मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा”

Premanand Maharaj’ मथुरा।’ वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश जारी किया है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले 9 दिनों से उनकी पदयात्रा बंद है। इसी बीच उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए श्रद्धालुओं से चिंता न करने और भगवान श्रीजी की भक्ति में मन लगाने की अपील की।

करीब 1 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा,
“बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे।”

CG NEWS : राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की साजिश नाकाम’ जंगल में छिपी हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Advertisement

उनके इस संदेश ने भक्तों को भावुक कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धालु उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई भक्तों ने इसे गुरु और शिष्य के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक बताया।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के कारण प्रेमानंद महाराज पिछले 9 दिनों से नियमित पदयात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने अनुयायियों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहने और श्रीजी की भक्ति में ध्यान लगाने का संदेश दिया।

भक्तों से की खास अपील

प्रेमानंद महाराज ने अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति को किसी संत या शरीर से अधिक ईश्वर की भक्ति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि वे चिंता छोड़कर भजन, साधना और सेवा में मन लगाएं।

Spread the love
Advertisement