CG T20 Cricket Premier League : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज़’ 3 जून से शुरू होंगे मुकाबले, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

CG T20 Cricket Premier League : रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा CG T20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

3 जून को पहला मुकाबला
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 3 जून की रात 9 बजे खेला जाएगा, जिसमें रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में राशन सिस्टम हुआ हाईटेक’ AI और GPS से होगी निगरानी, CM Sai’ ने बताया बड़ा कदम

Advertisement

दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
आयोजकों ने दर्शकों के लिए बड़ी सौगात दी है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह निशुल्क रहेगी। हालांकि, दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन टिकट और एंट्री प्रक्रिया
दर्शकों को पहले ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इसके बाद मैच वाले दिन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम काउंटर से फिजिकल टिकट प्राप्त करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन और टिकट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल
इस टूर्नामेंट के जरिए राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और खेल को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों को भी इस लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Spread the love
Advertisement