RCB की ऐतिहासिक जीत पर झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट संग डांस वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खुशी सातवें आसमान पर है। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली आरसीबी की जीत का जश्न खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक में देखने को मिल रहा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस ऐतिहासिक जीत से बेहद खुश नजर आईं।

आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जश्न की खास झलकियां साझा की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें विराट कोहली और दिनेश कार्तिक टीम की जीत का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

01 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानिए अपना राशिफल …

Advertisement

विराट और अनुष्का का डांस वीडियो हुआ वायरल

आरसीबी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विराट कोहली जीत की खुशी में खुलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी उनका पूरा साथ देती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

जश्न के दौरान अनुष्का शर्मा सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आईं, जबकि विराट कोहली आरसीबी की चैंपियन जर्सी और बॉक्सर शॉर्ट्स में दिखाई दिए। वीडियो के कैप्शन में टीम ने लिखा कि “किंग कोहली की डांस फ्लोर पर मास्टरक्लास, शानदार और दिल को छू लेने वाला पल।”

फाइनल में विराट का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।

जवाब में आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल में विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

CG NEWS : हिमाचल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की मौत’ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 8 की जान गई

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

इस जीत के साथ आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने भी इतिहास रचते हुए उन कप्तानों की सूची में जगह बना ली है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार खिताब दिलाया है।

Spread the love
Advertisement