CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता तारेंद्र बंछोर ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

CG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सांसद विजय बघेल के समर्थक और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तारेंद्र बंछोर (50) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उतई थाना क्षेत्र के ग्राम सेलूद स्थित मंदिर परिसर में मिला, जिससे पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

■ जिस मंदिर को बनवाया, वहीं मिली लाश
जानकारी के अनुसार, तारेंद्र बंछोर ने करीब 20 साल पहले उपसरपंच रहते हुए गांव के चारबांधा तालाब के पास शिव मंदिर का निर्माण कराया था। मंगलवार सुबह उसी मंदिर के आंगन में लगे चंपा के पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि यह पेड़ भी उन्होंने ही लगाया था।

Rapper Appy Raja : छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका, आज होगा एप्पी राजा का अंतिम संस्कार’ सदमे में फैंस

Advertisement

■ एक दिन पहले खरीदी थी रस्सी
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, तारेंद्र ने घटना से एक दिन पहले हार्डवेयर दुकान से रस्सी खरीदी थी। वह पड़ोस में आयोजित बर्सी कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे और उस समय सामान्य व्यवहार कर रहे थे। घटना से पहले उन्होंने अपना मोबाइल अनलॉक छोड़ दिया था, ताकि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

■ बीमारी से थे परेशान, नहीं मिला सुसाइड नोट
बताया जा रहा है कि तारेंद्र लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी और निमोनिया से पीड़ित थे। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

■ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बाद में अंतिम संस्कार कराया गया।

■ सांसद विजय बघेल पहुंचे गांव
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद विजय बघेल भी ग्राम सेलूद पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love
Advertisement