Leh-Ladakh Earthquake: 5.5 तीव्रता के भूकंप से सहमा लेह, जानिए कहां था भूकंप का केंद्र

लेह: Leh-Ladakh Earthquake: लद्दाख में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.5 थी और इसके झटके सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।

झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के तेज झटकों के कारण लेह और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। सुबह के समय जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे, तभी धरती हिलने लगी। कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

फिलहाल भूकंप के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

कहां था भूकंप का केंद्र?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके लेह और आसपास के क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।

CG Weather Alert : रायपुर समेत प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप मुख्य रूप से पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे अथवा आसपास खिसकती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और धरती में कंपन पैदा होता है।

पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी कम समय के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 2 अगस्त को दिल्ली-NCR में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई थी। फिलहाल लेह-लद्दाख में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति पर नजर रख रहा है।

Spread the love
Advertisement