गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में
प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सुबह करीब 7:48 बजे उन्हें हिरासत में लिया। इसके अलावा धौला कुआं और कनॉट प्लेस की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के रजोकरी बॉर्डर, महरौली और बदरपुर सहित कई स्थानों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वाहनों के परमिट और यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लगने वाले लोगों से दिल्ली आने का कारण भी पूछा जा रहा है।
बदरपुर फ्लाईओवर को बंद कर यातायात नीचे से संचालित किया जा रहा है। वहीं, लाजपत नगर से आईटीओ जाने वाले मार्ग और ली मेरेडियन चौराहे के आसपास भी कई रास्तों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। जांच और बैरिकेडिंग के कारण कुछ स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बन रही है।
CG Breaking: वायरल गरबा वीडियो पर मचा बवाल, 5 युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी असर
प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर रेलवे ने दिल्ली आने वाली लगभग 40 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों तथा दिल्ली से रवाना होने वाली करीब 35 ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और प्लेटफॉर्म की जांच की जा रही है। पड़ोसी राज्यों से आने वाली बसों की भी जांच की जा रही है।
इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को बंद किए जाने की जानकारी भी रिपोर्ट में दी गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित रेलवे और मेट्रो सेवाओं की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी जाती है।
विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
इससे पहले विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में चुनावों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी होने का आरोप लगाया गया। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में आगे भी विरोध जारी रखने की बात कही है।