Abhijit Deepke’s grandmother passes away: CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन, हिंगोली के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

Abhijit Deepke’s grandmother passes away: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दादी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। इस बीच, अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। दादी के निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे अभिजीत दीपके

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें विमान के भीतर ही हिरासत में ले लिया।

अभिजीत दीपके के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले तीनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

CG Double Murder: दोहरा हत्याकांड, कमला सोनकर और बेटे हमेंद्र की हत्या

Advertisement

दादी के निधन से परिवार को लगा गहरा सदमा

अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर उनका परिवार पहले से ही परेशान था। इसी बीच दादी के निधन की खबर ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में उनकी दादी ने अंतिम सांस ली। परिवार के लिए यह मुश्किल समय बताया जा रहा है।

अभिजीत दीपके की हिरासत पर माता-पिता ने उठाए सवाल

अभिजीत दीपके के माता-पिता ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विमान के भीतर अपने बेटे को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा कौन-सा अपराध किया था, जिसके चलते पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

अभिजीत के पिता ने भी इस कार्रवाई को अनुचित बताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। फिलहाल, दादी के निधन और अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

Spread the love
Advertisement