Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना करतूत? दो पुलिस जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले

Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवान बुधवार से लापता थे। उनके शव जिले के दूरदराज दच्छन इलाके से मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है।

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापता

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को दोनों SPO अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद गुरुवार तड़के दोनों के शव बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान मिले हैं।

Advertisement

Mahadev App Case : सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को रायपुर कोर्ट में होगी पेशी; ED भी कर सकती है पूछताछ

दोनों जवानों की सर्विस राइफल भी गायब

इस घटना को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि दोनों जवानों के शव तो मिल गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार गायब हैं। हथियारों का नहीं मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों जवानों की राइफल भी अपने साथ ले गए होंगे। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

आतंकियों के प्रभाव वाला इलाका है दच्छन

जिस इलाके में दोनों जवान लापता हुए थे, उसे आतंकियों के प्रभाव वाला क्षेत्र बताया जाता है। ऐसे में इस वारदात के पीछे आतंकियों की भूमिका होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गांदरबल में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

इधर, श्रीनगर से सटे गांदरबल जिले में बुधवार रात आतंकियों के एक समूह को देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। किश्तवाड़ और गांदरबल की घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Spread the love
Advertisement