Arunachal Pradesh Fire Accident: कुरुंग कुमे में भीषण अग्निकांड से मची तबाही, 24 मकान खाक, एक परिवार के 4 लोगों की मौत

Arunachal Pradesh Fire Accident: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कम से कम 24 घर आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। मृतकों में एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं, महिला का पति अभी भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश आग हादसा: महिला और तीन बच्चों की मौत

डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू के मुताबिक, मृतकों में एक महिला, उसके दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे पारसी-पारलो कस्बे में लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Dev Uthani Ekadashi 2026 : तुलसी चौरा पर क्यों बनाया जाता है गन्ने का मंडप’ जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Advertisement

इस हादसे में 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पांच अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार आग रसोईघर से शुरू होने की आशंका है।

पारसी-पारलो में 24 घर आग की चपेट में आए

हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय कोलोरियांग से अधिकारियों की एक टीम राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पारसी-पारलो कस्बे में कोई अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन) मौजूद नहीं है। वहीं, घटनास्थल से करीब 38 किलोमीटर दूर कोलोरियांग में तैनात फायर टेंडर भी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका। माना जा रहा है कि अग्निशमन सेवाओं में देरी के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई।

डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान की विस्तृत जांच की जा रही है।

Spread the love
Advertisement