Dev Uthani Ekadashi 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन घरों में भगवान विष्णु और माता तुलसी की विशेष पूजा की जाती है। खास बात यह है कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी चौरा को सजाकर उसके चारों ओर गन्ने का मंडप बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परंपरा के पीछे क्या धार्मिक मान्यता है और पूजा में गन्ने का इतना महत्व क्यों माना जाता है?
तुलसी चौरा पर गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा
देवउठनी एकादशी के दिन कई घरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह कराया जाता है।
Ganderbal Road Accident: गांदरबल में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर में सवार 18 पर्यटक घायल
विवाह की इस धार्मिक रस्म को विशेष बनाने के लिए तुलसी चौरे के चारों ओर गन्ने के डंठलों से मंडप तैयार किया जाता है। इसे विवाह मंडप का प्रतीक माना जाता है। गन्ने से बने इस मंडप को शुभता, समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है।
गन्ने के मंडप का क्या है धार्मिक महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गन्ना मिठास और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह गन्ने में मिठास होती है, उसी तरह वैवाहिक जीवन और परिवार में भी प्रेम, मधुरता और खुशहाली बनी रहे, इसी कामना के साथ गन्ने का मंडप बनाया जाता है।
इसके अलावा गन्ने की फसल को नई कृषि उपज और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए तुलसी विवाह के दौरान गन्ने का विशेष महत्व माना जाता है।
कैसे किया जाता है तुलसी विवाह?
देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है। इसके बाद तुलसी चौरे की साफ-सफाई कर उसे फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया जाता है।
तुलसी माता को लाल चुनरी, सिंदूर और श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है। भगवान शालिग्राम को दूल्हे के रूप में सजाकर तुलसी माता के साथ विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। इस दौरान मंत्रोच्चार, आरती और भजन-कीर्तन भी किए जाते हैं।