हमीरपुर। Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। State Disaster Response Force (SDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा है।
केरल में ED टीम पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। अचानक स्लैब भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है और सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Mahtari Vandan Yojana Update : E-KYC नहीं कराया तो अटक सकता है पैसा, सरकार ने तय की अंतिम तारीख