BREAKING NEWS : एक बार फिर हिंसा की चपेट में मणिपुर, 4 दिन में 6 मौतें’ 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद, चीनी ₹450 किलो तक

BREAKING NEWS : इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में कुकी और नगा समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं में छह लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। कई पहाड़ी इलाकों में करीब एक सप्ताह से स्कूल और बाजार बंद हैं, जबकि सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने से जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

चार दिन में छह लोगों की मौत

13 सितंबर को तमेंगलोंग और नोनी जिलों में अलग-अलग हमलों में चार लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इन घटनाओं की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश जारी है। किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Trump 100% Tariff: US हाउस में 262-159 से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ी चिंता

Advertisement

इसके बाद 15 सितंबर को तमेंगलोंग जिले में दो कुकी-जो महिलाओं की हत्या की खबर सामने आई। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। कुछ इलाकों में मकानों और फार्महाउसों को आग लगाए जाने की घटनाएं भी रिपोर्ट हुई हैं।

7 दिन से स्कूल और बाजार बंद

हिंसा और तनाव के कारण कई पहाड़ी जिलों में स्कूल और बाजार करीब सात दिनों से बंद बताए जा रहे हैं। सड़क और हाईवे पर रुकावटों तथा सुरक्षा संबंधी प्रतिबंधों के कारण सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवार जरूरी काम के लिए भी घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों तक पहुंचना और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

चीनी के दाम ₹400-450 किलो तक

आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने का असर जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ा है। कांगपोकपी जिले के कुछ गांवों में स्थानीय लोगों के अनुसार चीनी ₹400 से ₹450 प्रति किलो तक बिक रही है। परिवहन और आपूर्ति बाधित होने के कारण दूसरे आवश्यक सामान की उपलब्धता भी प्रभावित होने की खबर है।

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

13 सितंबर की हिंसा के बाद मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने कहा कि हिंसा को राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिशों को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने हमलों के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Spread the love
Advertisement