CEC Gyanesh Kumar : छत्तीसगढ़ दौरे पर नहीं आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम टला

CEC Gyanesh Kumar  रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आने वाले थे। हालांकि, अब निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्तावित दौरे को टाल दिया है।

‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित हुआ दौरा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही थीं। रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने दौरा स्थगित होने की जानकारी राज्य सरकार के शिष्टाचार विभाग को आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी है।

पत्र में दौरा स्थगित करने के पीछे ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला दिया गया है। हालांकि, इन कारणों के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

CG Acid Attack : कथित प्रेमी ने 3 महीने पहले बनाई थी योजना, दोस्त ने फेंका एसिड

ज्ञानेश कुमार को दिया गया था ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

CEC ज्ञानेश कुमार के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें ‘राज्य अतिथि’ (State Guest) का दर्जा दिया था। इसके तहत उनके ठहरने, सुरक्षा और परिवहन समेत अन्य जरूरी प्रोटोकॉल की तैयारियां की गई थीं।

मंगलवार को राज्य के शिष्टाचार अधिकारी की ओर से भी दौरे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके कुछ ही समय बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से दौरा स्थगित किए जाने की सूचना भेज दी गई।

नई तारीख का अभी नहीं हुआ ऐलान

फिलहाल मुख्य निर्वाचन आयुक्त और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख तय नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से नया कार्यक्रम मिलने के बाद ही दौरे की अगली तारीख की जानकारी सामने आएगी।

CEC के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य में निर्वाचन संबंधी तैयारियों और प्रशासनिक स्तर पर बैठकों की योजना बनाई गई थी। ऐसे में दौरा स्थगित होने के बाद अब नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love
Advertisement