Census Rules Changed : जनगणना में बड़ा बदलाव, महिलाओं को पति का नाम बताने की नहीं होगी बाध्यता

Census Rules Changed : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में जनगणना प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी महिला को जनगणना के दौरान अपने पति या मृत पति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

सरकार का यह फैसला महिलाओं की सामाजिक और पारंपरिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रदेश के कई ग्रामीण और पारंपरिक समाजों में महिलाएं आज भी अपने पति का नाम सार्वजनिक रूप से लेने से परहेज करती हैं। इसे सामाजिक मर्यादा और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है।

VIP Treatment In Prison : जेल प्रशासन पर दाग , सलाखों के पीछे कैसे फल-फूल रहा है VIP ट्रीटमेंट का कारोबार

Advertisement

गृह विभाग ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना के दौरान जानकारी एकत्र करते समय स्थानीय परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं का पूरा सम्मान किया जाए। अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने को कहा गया है।

सरकार का कहना है कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य सही और सटीक आंकड़े जुटाना है, न कि किसी व्यक्ति या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। इस फैसले के बाद महिलाओं को जनगणना प्रक्रिया में अधिक सहजता महसूस होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love
Advertisement