CG Appointment : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महिला आयोग और केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां
सरकार ने डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास और सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है।
अनुसूचित जाति आयोग में नई टीम
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे बनाए गए हैं। आयोग में तीन अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
मछुआ बोर्ड, शिक्षा आयोग और संस्कृत विद्या मंडल में जिम्मेदारियां
- छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष – आनंद निषाद, सदस्य – नेतराम निषाद
- छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष – सुधीर गौतम
- छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष – राजेश कुमार राजपूत, सदस्य – सुमन मुथा
शाकंभरी बोर्ड और RDA में भी नियुक्ति
सरकार ने राजेंद्र नायक को छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही बोर्ड में चार सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग और जनजाति आयोग में भी बदलाव
- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष – किशोर महानंद
- छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष – आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज)
- छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष – मंगल दास ठाकुर
इसके अलावा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
काफी समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। सूची जारी होने के साथ ही विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। सरकार के इस फैसले को संगठनात्मक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।