CG Coal Levy Case : विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में पेश होने के निर्देश

CG Coal Levy Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 03/2024 में चल रही विवेचना के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया से संबंधित है। EOW के नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं का उल्लेख किया गया है। मामले में जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र रायपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाना है।

कोल लेवी मामले में EOW की नई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी प्रकरण में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी सिलसिले में विधायक को निर्धारित तारीख पर विशेष न्यायालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

Surrendered Women Naxalites Film Debut : कभी हाथों में था हथियार, अब कैमरे के सामने दिखेगा हुनर, 9 आत्मसमर्पित महिलाएं करेंगी हिंदी फिल्म में एक्टिंग

Advertisement

5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे कोर्ट में पेशी

जारी नोटिस के अनुसार, विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170 का भी उल्लेख किया गया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 7, 7A और 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धाराएं 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 का उल्लेख है। EOW के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना के बाद अभियोग पत्र विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।

पहले भी हुई थी पूछताछ

इससे पहले 28 सितंबर 2026 को EOW ने देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनसे करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। जांच के दौरान कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से कथित तौर पर जब्त डायरी में विधायक का नाम सामने आने की बात भी रिपोर्टों में कही गई थी। यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था।

Spread the love
Advertisement