रायपुर। CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत 2021 से 2024 बैच के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अफसरों से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में पदस्थ सीएसपी व एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
