CG Job News : रायपुर।’ नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज बड़ा अवसर सामने आया है। दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी प्रौद्योगिकी संस्थान में आज विशाल प्लेसमेंट कैंप और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में प्रदेशभर के योग्य युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।
आयोजकों के मुताबिक, इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग स्नातक और MBBS तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। विभिन्न निजी कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी।
कई क्षेत्रों में होगी भर्ती
रोजगार मेले में टेक्निकल, हेल्थ, मार्केटिंग, सेल्स, मैनेजमेंट, मशीन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
साथ लेकर जाएं जरूरी दस्तावेज
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी लेकर आने की सलाह दी गई है। कई कंपनियां ऑन-द-स्पॉट चयन भी कर सकती हैं।
युवाओं में उत्साह
रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रहे हैं।