CG Lecturer Vacancy 2026: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, व्याख्याता के 854 पदों पर निकलेगी भर्ती

CG Teacher Vacancy 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में व्याख्याता पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट कन्फर्म: 200MP कैमरा और नए डिजाइन के साथ 22 सितंबर  यानी आज देगा दस्तक

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक व्याख्याता के कुल 854 पद भरे जाएंगे। इनमें ई-संवर्ग की शालाओं के 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के 430 पद शामिल हैं।

Advertisement

CG Lecturer Vacancy 2026: विषयवार कितने पद?

व्याख्याता भर्ती में अलग-अलग विषयों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। विषयवार पदों की संख्या इस प्रकार है—

विषय पदों की संख्या
हिन्दी 120
अंग्रेजी 120
संस्कृत 120
भौतिकी 94
राजनीति शास्त्र 100
इतिहास 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
कुल 854

29 नवंबर 2026 को संभावित भर्ती परीक्षा

व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। आदेश के अनुसार परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

हालांकि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत, अंतिम तिथि और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी विज्ञापन में

व्याख्याता पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से जांचना होगा।

कहां मिलेगा भर्ती का सिलेबस और विज्ञापन?

भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन की तारीख और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Spread the love
Advertisement