रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के आम एवं उप चुनाव की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
