CG NEWS : अनियंत्रित कार फोक नदी में समाई, 4 की मौत

CG NEWS ; कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुई। जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी कार से वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

Salman Khan : ‘टोपी खुद पहनो, पहनाओ नहीं’ संडे एन्जॉय कर रहे सलमान खान ने फैन्स को दिया ‘सीक्रेट’ मैसेज, वायरल हुआ नया लुक

Advertisement

कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया और काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला।

Kumar Vishwas Hoarding News : क्या पिघल रही है बर्फ , कुमार विश्वास के होर्डिंग ने दिए पुराने रिश्तों की यादों के संकेत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Spread the love
Advertisement