CG Road Accident : तेज रफ्तार का कहर , मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ट्राला को मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

CG Road Accident CG Road Accident
CG Road Accident

पश्चिम बंगाल चुनाव में घमासान’ I-PAC पर विवाद, टीएमसी ने बताया ‘चुनावी साजिश’

“अज्ञात वाहन से टक्कर, केबिन बना आग का गोला”

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला क्रमांक CG 04 JZ 8812 कोरबा की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समलपुरी ब्रिज के पास आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन, संभवतः किसी मौरंग लदे ट्रक, ने अचानक ब्रेक लगा दिया. तेज़ रफ़्तार ट्राला पीछे से उसमें घुस गया. हादसे के बाद ट्राला के केबिन में जोरदार धमाका हुआ और वह तुरंत आग का गोला बन गया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज़ थीं कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया |

शिनाख्त: झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई पहचान

दर्दनाक हादसे में मृतक चालक की शिनाख्त झारखंड राज्य के बोकारो जिले के निवासी अरविंद भारद्वाज (38 वर्षीय) के रूप में की गई है. सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्राला के मालिक से संपर्क कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. अरविंद भारद्वाज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो इस खबर को सुनते ही टूट गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया है. हाइवे पर इस तरह के तेज़ रफ़्तार हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं|

Advertisement

Spread the love
Advertisement