Chhattisgarh Crime News : शादी के 21 महीने बाद कमरे में मिली लाश, नवविवाहिता की मौत से गाड़ापाली में सनसनी

Crime News Crime News
Crime News

शादी के 21 महीने बाद कमरे में मिली लाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली निवासी बीसीकेशन यादव ने अपनी पुत्री नीतू यादव का विवाह मई 2024 में गाड़ापाली निवासी रोहित यादव के साथ बड़े अरमानों से किया था। विवाह के अभी 1 साल 9 महीने ही बीते थे कि अचानक नीतू की मौत की खबर मायके पहुंची। ससुराल पक्ष ने इसे ‘सामान्य मौत’ बताया था, लेकिन जब परिजन गाड़ापाली पहुंचे तो नीतू का शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप: “सच्चाई छिपा रहा है ससुराल पक्ष”

मृतका के परिजनों का कहना है कि नीतू स्वस्थ थी और उसकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शुरुआत में लाश दिखाने से कतरा रहे थे और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। पुलिस को दी गई शिकायत में मायके वालों ने स्पष्ट रूप से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

“हमें नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके पक्ष ने हत्या का संदेह जताया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा। जांच जारी है।”
— डभरा पुलिस थाना प्रभारी

Advertisement

चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होने की संभावना है। पुलिस ने रोहित यादव और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। सक्ती पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है, सामान्य मौत है या कोई गहरी साजिश। फिलहाल, मृतका के गांव तुपकधार कठली और ससुराल गाड़ापाली दोनों ही जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love
Advertisement