Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद

CM Vishnu Deo Sai CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मृतक श्रमिकों के परिवारों को मिलेंगे 20-20 लाख

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की जान गई है। सरकार दोनों मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

Advertisement

Flood Update India 2026: भारत में जल प्रलय! असम से गुजरात तक बाढ़ का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उन्होंने घोषणा की कि दोनों श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

बस्तर के विकास को लेकर PM मोदी से हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर में चल रही विकास गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

सीएम ने बस्तर में विद्युतीकरण के प्रस्ताव, आयुर्वेद के लिए एम्स की स्थापना और अन्य विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

महानदी जल विवाद पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने महानदी जल विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ हुई बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

सीएम ने उम्मीद जताई कि अगले तीन महीनों में जल बंटवारे को लेकर निर्णय हो सकता है।

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को लेकर भी बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन को लेकर रेल मंत्री से चर्चा हुई है और इसके निर्माण का रास्ता साफ होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

इसके अलावा बस्तर में किरंदुल से बीजापुर जैसे क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई है।

बस्तर में मोबाइल टावर और बिजली को लेकर केंद्र से चर्चा

सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नए मोबाइल टावर लगाने का मुद्दा भी केंद्र के सामने रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 500 से अधिक मोबाइल टावर स्वीकृत किए गए थे।

इसके अलावा बस्तर के 400 से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंचाने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कुलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा और RSS की हर चीज में साजिश नजर आती है और उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। नई औद्योगिक नीति के जरिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

Spread the love
Advertisement