बस्तर में बाढ़ से हालात का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों को मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद

रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। यह राशि शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे तेजी से पूरा कर पात्र परिवारों तक राहत राशि पहुंचाई जाए।

Advertisement

CG News : अस्थाई गौठान में 30 मवेशियों की मौत, शव दफनाने का भी आरोप

डोंगाघाट में प्रभावित परिवारों से मिले CM

डोंगाघाट में मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से बाढ़ के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों और मकान व घरेलू सामान को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राहत व्यवस्था में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

इंद्रावती नदी के जलस्तर का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने इंद्रावती पुल पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बारिश, जलस्तर, प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्रों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने निचले और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव दलों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश दिए।

बाढ़ के बाद स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जलस्रोतों की सफाई और आवश्यक उपचार के साथ जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Advertisement