Crime News : बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी’ सरेआम घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Crime News : समस्तीपुर। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आने के कुछ ही दिनों बाद अब समस्तीपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध-बाईपास रोड पर एक नाबालिग लड़की के साथ युवकों के समूह ने कथित तौर पर सरेराह बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में FIR भी दर्ज की है।

फोटो लेने रुकी थी लड़की

रिपोर्टों के मुताबिक, लड़की जगतसिंहपुर बांध-बाईपास रोड के पास फोटो लेने के लिए रुकी थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया। वीडियो में युवकों का समूह लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। एक युवक उसके हाथ को पकड़ता नजर आता है, जबकि लड़की वहां से निकलने की कोशिश करती दिखाई देती है।

CG News : धमतरी में 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, क्रिश्चियन फोरम ने लगाए सूचना बोर्ड

Advertisement

कुछ रिपोर्टों के अनुसार लड़की के साथ मौजूद युवक को भी पहले समूह ने रोका और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मौके से निकल गया, जबकि लड़की को युवकों ने घेर लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

घटना का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की और कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

जमुई की घटना के बाद दूसरा मामला

समस्तीपुर की घटना ऐसे समय सामने आई है, जब जमुई में 19 सितंबर को एक नाबालिग लड़के और लड़की को रोककर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। जमुई मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज है।

Spread the love
Advertisement