Flydubai Pilot Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छर का PM मोदी से 9 मिनट वीडियो कॉल, बोले- आखिरी वक्त पर खोला कॉकपिट का दरवाजा

नई दिल्ली: Flydubai Pilot Smit Machchhar:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आपात स्थिति के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने सूझबूझ दिखाई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि विमान नीचे जा रहा था और उन्हें लगा कि यह आखिरी मौका है। इसके बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित

प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पीएम का फोन आना उनके लिए गर्व की बात है। स्मित ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा।

पीएम मोदी ने उनके साहस और सूझबूझ की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने कहा कि स्मित के साहस के कारण कई लोगों की जान बची।

Advertisement

विमान नीचे जा रहा था, पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

बातचीत के दौरान स्मित ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि विमान उड़ाते समय अचानक एक झटका लगा और वह नीचे गिर गए। उन्हें काफी चोटें आईं, लेकिन उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है।

स्मित ने बताया कि उन्हें पता था कि यह आखिरी मौका है। कॉकपिट का दरवाजा वहीं था और उन्होंने उसे खोल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और उस समय भी हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उनके मुताबिक, उन्हें विश्वास है कि भगवान ने ही सभी को बचाया।

पीएम मोदी ने माता-पिता को भी किया याद

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की मां गीताबेन और पिता भूपेंद्रभाई को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि स्मित ने हनुमान चालीसा और भगवान में विश्वास के बारे में जो बताया, उससे उनकी मां द्वारा दिए गए संस्कारों की याद आती है।

पीएम मोदी ने स्मित की पत्नी सोनलबेन से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी मुश्किल परिस्थिति में भी सोनलबेन ने जिस शांति और हिम्मत से बात की, वह उल्लेखनीय था।

CG Job Alert : छत्तीसगढ़ के 10 हजार युवाओं को रोजगार का मौका, रायपुर में इस दिन लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

UAE के अस्पताल में भर्ती हैं स्मित

कैप्टन स्मित फिलहाल UAE के अबू धाबी स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया था। UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में स्मित और उनके परिवार से मुलाकात की।

राजदूत के अनुसार, स्मित की हालत स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारतीय दूतावास लगातार उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

पीएम मोदी और विदेशी नेताओं ने की बहादुरी की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद धैर्य और साहस दिखाने के लिए पायलट की सराहना की थी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की प्रशंसा की है। नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताया था।

स्पाइसजेट में 11 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं स्मित

फ्लाईदुबई से पहले कैप्टन स्मित मच्छर ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। इस दौरान उन्होंने 9,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6,400 घंटे से अधिक समय पायलट-इन-कमांड के तौर पर था।

जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने बोइंग 737 विमान पर करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है।

इजराइल और गुजरात सरकार करेगी सम्मानित

कैप्टन स्मित मच्छर को इजराइल की ओर से सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं गुजरात सरकार ने भी उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

घटना के बाद से कैप्टन स्मित की बहादुरी और सूझबूझ की व्यापक चर्चा हो रही है।

Spread the love
Advertisement