फिर खुलेगा होर्मुज! Iran-अमेरिका समझौते की उम्मीद, ट्रंप बोले- आज साइन होगी ‘पीस डील’

Iran’ वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले तीन महीनों से जारी तनाव के बीच अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों देशों के बीच संभावित समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ प्रस्तावित “पीस डील” पर आज हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय तनाव कम हो सकता है और वैश्विक बाजारों में भी स्थिरता लौट सकती है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच जिस समझौते पर बातचीत चल रही है, उसे मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) का स्वरूप दिया गया है। दोनों पक्षों के अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद इस मसौदे को अंतिम रूप दिया गया है। यदि समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं तो यह दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

₹370 बिरयानी और स्टैंड-अप शो विवाद : KEM मेडिकल कॉलेज की छात्रा पर बढ़ी मुश्किलें, जांच के आदेश की तैयारी

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते का सबसे बड़ा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ सकता है। बीते महीनों में तनाव के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को लेकर लगातार आशंकाएं बनी हुई थीं। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक है और यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि शांति और स्थिरता दोनों देशों के हित में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौते के बाद क्षेत्र में तनाव कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। वहीं, ईरान की ओर से भी बातचीत को सकारात्मक बताया गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर समझौते के सभी बिंदुओं का खुलासा नहीं किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि यह डील सफल होती है तो न केवल अमेरिका और ईरान के संबंधों में सुधार आएगा, बल्कि मध्य पूर्व में लंबे समय से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता आने और तेल की कीमतों पर दबाव कम होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

Spread the love
Advertisement