2.1 लाख लोगों पर मंडरा रहा खतरा
बिग आइलैंड की आबादी करीब 2.1 लाख है और यहां तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा माउई, ओआहू, काउई और मोलोकाई समेत अन्य द्वीपों पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में 63.5 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल
तूफान के कारण पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से 40 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इनमें करीब 31 हजार घर अकेले बिग आइलैंड में हैं।
तेज हवाओं के कारण मौनाकेआ की ऊंची चोटियों पर करीब 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई हैं।
IND vs SL: गॉल टेस्ट में 37 रन पर आउट हुए यशस्वी, फिर भी बना गए सचिन जैसा बड़ा रिकॉर्ड
एयरपोर्ट और बंदरगाह बंद
सुरक्षा के मद्देनजर हिलो और कोना एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। हवाई, माउई और काउई के प्रमुख बंदरगाहों को भी बंद किया गया है। प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
बाढ़ के साथ जंगल की आग का भी खतरा
तूफान के बीच प्रशासन को बाढ़ और भूस्खलन के अलावा जंगल की आग फैलने की भी आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक तेज और शुष्क हवाएं आग को तेजी से फैलाने में मदद कर सकती हैं। हवाई में 2023 में लाहैना में भीषण जंगल की आग से भारी तबाही हुई थी।
स्थानीय लोग जनरेटर, ईंधन, पानी और जरूरी सामान जुटा रहे हैं। प्रशासन ने राहत शिविर भी तैयार किए हैं और पशुपालकों को मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।