IFFI 2026 Winners List: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, ‘हनुमान अंश’ को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब

IFFI 2026 Winners List: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2026) का समापन हो गया है। इस खास मौके पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं IFFI 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट।

IFFI 2026 में ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ऋषभ शेट्टी ने अपनी शानदार अदाकारी के लिए सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ में उनके अभिनय के लिए मिला। खास बात यह है कि इस फिल्म को महोत्सव में स्पेशल मेंशन भी दिया गया।

साल 2025 में रिलीज हुई इस कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी। फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और अच्युत कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।

Advertisement

विशाल चतुर्वेदी को ‘हनुमान अंश’ के लिए मिला सम्मान

IFFI 2026 में फिल्म निर्माता विशाल चतुर्वेदी के लिए भी यह मौका बेहद खास रहा। उनकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।

जूरी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भारतीय संस्कृति, आस्था और संगीत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी में भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलता है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में गजब की ठंड, रात में 9 डिग्री के नीचे पहुंच रहा पारा, राजधानी में कोहरे का असर

IFFI 2026 Winners List: यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अलग-अलग श्रेणियों में कई फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है।

अवॉर्ड कैटेगरी विजेता
बेस्ट फिल्म (गोल्डन पीकॉक) अकी (AQUI) – टियागो गुएडेस
बेस्ट डायरेक्टर (सिल्वर पीकॉक) वोल्कर श्लोंडोर्फ – विजिटेशन
स्पेशल मेंशन कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1
बेस्ट डेब्यू फीचर द गोल्डन एज – बेरेंजर थौइन
स्पेशल जूरी अवॉर्ड द रिवर ट्रेन
बेस्ट एक्टर (फीमेल) माया ओ’रूर्के – द मेल्टडाउन
बेस्ट एक्टर (मेल) ऋषभ शेट्टी – कांतारा चैप्टर 1
बेस्ट वेब सीरीज OTT अवॉर्ड मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (भारतीय फीचर फिल्म) विशाल चतुर्वेदी – हनुमान अंश

OTT पर भी रिलीज हो चुकी है ‘हनुमान अंश’

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 27 नवंबर से सोनी लिव पर हिंदी में इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो गई।

वहीं, 29 नवंबर से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है।

28 नवंबर को हुआ IFFI 2026 का समापन

57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में किया गया। इस साल महोत्सव की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ रखी गई थी। आठ दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों, कलाकारों और फिल्म निर्माताओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love
Advertisement