IIT Kharagpur Platinum Jubilee: ‘विकसित भारत’ के निर्माण में IIT खड़गपुर की होगी अहम भूमिका, प्लेटिनम जुबली पर बोले पीएम मोदी

खड़गपुर: IIT Kharagpur Platinum Jubilee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। संस्थान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने देश के विकास, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में IIT खड़गपुर के योगदान की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने अंदाज में कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे चुनौतियों के बारे में पूछते हैं, लेकिन मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता।

विकसित भारत के निर्माण में IIT खड़गपुर की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे आकांक्षी भारत की उम्मीदों और सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की असली क्षमता इस बात से तय होती है कि वह चुनौतियों का सामना कितने साहस के साथ करता है। चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं और उनसे मुकाबला करने का जज्बा ही सफलता का रास्ता तैयार करता है।

Advertisement

आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का सफर

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर कभी स्वशासन की आकांक्षा थी, आज वहां आत्मनिर्भरता का संकल्प दिखाई देता है। जहां कभी देश की आजादी का सपना देखा जाता था, आज उसी जगह भविष्य को आकार देने के अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का यह सफर ही विकसित भारत के निर्माण की असली ताकत है। भारत को तकनीक, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे ले जाने में IIT जैसे संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

आजादी के बाद देश को इंजीनियरों की थी जरूरत

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर की स्थापना के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब इस संस्थान ने अपना सफर शुरू किया था, तब भारत को आजाद हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था। देश में पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था।

उस समय भारत को उद्योगों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ी संख्या में इंजीनियरों की जरूरत थी। IIT खड़गपुर ने इस आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का काम किया।

Salman Khan announces ‘Dabangg 4’: चुलबुल पांडे की होगी वापसी! Salman Khan ने ‘दबंग 4’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीक्वल पर भी की बात

अंतरिक्ष से IT सेक्टर तक संस्थान का योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के साथ भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं में बढ़ोतरी हुई और IIT खड़गपुर के स्नातकों ने अंतरिक्ष तथा परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का दौर आया। वैश्विक अर्थव्यवस्था में नए अवसर पैदा होने के साथ ही यहां से पढ़कर निकले युवाओं ने भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग को मजबूती दी। संस्थान के कई पूर्व छात्रों ने दुनिया की बड़ी कंपनियों में नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी संभालीं।

उन्होंने कहा कि हर दौर में IIT खड़गपुर ने राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए था डिटेंशन कैंप

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए बताया कि कई दशक पहले इसी स्थान पर डिटेंशन कैंप हुआ करता था। यहां उन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था, जिन्होंने स्वशासन और आजाद भारत का सपना देखा था।

उन्होंने कहा कि आज उसी ऐतिहासिक जमीन पर IIT खड़गपुर खड़ा है, जहां देश के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

विचारों और राष्ट्रीय आंदोलनों की धरती है बंगाल

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक और वैचारिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती हमेशा से विचारों के विकास और राष्ट्रीय आंदोलनों का प्रमुख केंद्र रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से इस स्थान के इतिहास के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा कि यहां कैद रहे स्वतंत्रता सेनानियों के मन में क्या विचार आते होंगे और वे देश के भविष्य को लेकर क्या सोचते होंगे। इस जगह का वातावरण आज भी उनके संघर्ष, विचारों और साहस की याद दिलाता है।

Spread the love
Advertisement