Asia Cup Trophy: प्रेजेंटेशन सेरेमनी से दूरी के बाद BCCI का ऐलान, जल्द भारत आएंगी ट्रॉफियां

Asia Cup Trophy: एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर भारत और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में है। महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराने के बावजूद भारतीय महिला टीम को ट्रॉफी नहीं मिल सकी। दरअसल, ट्रॉफी देने के लिए ACC चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी मौजूद थे। भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

इससे पहले 2025 में हुए पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता था, लेकिन नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम ने इनकार कर दिया था। ऐसे में दोनों एशिया कप की ट्रॉफियां फिलहाल भारत के पास नहीं हैं।

नकवी को पहले ही दी गई थी जानकारी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने एसीसी को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर मोहसिन नकवी ट्रॉफी देंगे तो भारतीय टीम प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं होगी। सैकिया के मुताबिक, उन्होंने फाइनल से एक दिन पहले व्यक्तिगत रूप से भी नकवी को इस फैसले की जानकारी दी थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि महिला एशिया कप में भी वही फैसला लिया गया, जो पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान लिया गया था।

दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की’ पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया’ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं

जल्द भारत आएंगी दोनों ट्रॉफियां

देवजीत सैकिया ने भरोसा दिलाया है कि भारत को महिला एशिया कप के साथ-साथ पुरुष एशिया कप की ट्रॉफी भी जल्द वापस मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल न होकर भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

BCCI सचिव ने साफ किया कि दोनों Asia Cup Trophy जल्द ही भारत वापस लाई जाएंगी। इससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच ट्रॉफियों को लेकर चल रही चर्चा पर विराम लगने की उम्मीद है।

Spread the love
Advertisement