Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को फिर मिला ICC बोर्ड का भरोसा, बिना मुकाबले बने चेयरमैन

नई दिल्ली: Jay Shah ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है। खास बात यह है कि जय शाह को दूसरी बार इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जय शाह का कार्यकाल आगे भी जारी रहेगा।

दूसरी बार ICC चेयरमैन बने जय शाह

जय शाह ने पहली बार साल 2024 में आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। अब उन्हें दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया है। आईसीसी बोर्ड की बाली में हुई बैठक के दौरान उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी निदेशकों का समर्थन मिला। किसी अन्य उम्मीदवार के सामने नहीं आने के कारण उनका दोबारा चुनाव निर्विरोध हुआ।

Hit and Run Case : हिट एंड रन मामलों के 75% पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

जय शाह ने जताया आभार

दोबारा आईसीसी चेयरमैन चुने जाने पर जय शाह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने आईसीसी बोर्ड के सदस्यों का भरोसा जताने और लगातार समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

जय शाह ने कहा कि आईसीसी का चेयरमैन बनना उनके लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्रिकेट को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने और वैश्विक स्तर पर इस खेल के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

BCCI से ICC तक का सफर

जय शाह इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव रह चुके हैं। बीसीसीआई में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने साल 2024 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था। अब दूसरी बार चुने जाने के बाद वैश्विक क्रिकेट में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी

बाली में हुई आईसीसी की बैठक में सिर्फ जय शाह के दोबारा चुनाव पर ही फैसला नहीं हुआ, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में साल 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर तय किया गया।

इसके तहत भारत को दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।

  • 2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • 2031 वनडे वर्ल्ड कप: भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

इन फैसलों से भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मजबूत स्थिति का भी पता चलता है।

Spread the love
Advertisement